आजमगढ़ अतरौलिया स्थित सीमा हॉस्पिटल एंड एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के डॉक्टर सीमा पांडे विश्व विख्यात इन फर्टिलिटी एंड आईवीएफ स्पेशलिस्ट द्वारा आजमगढ़ शहर के बिलारियागंज स्थित अयूब हॉस्पीटल में निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन 30 जनवरी दिन सोमवार समय 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला जिसमे 100 से अधिक मरीजों का चिकित्सा परामर्श किया गया उनकी जांच की गई उन्हें निशुल्क दवा दी गई ।इस अवसर पर डॉक्टर सीमा पांडे ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य है की जो निःसंतान दंपति है उनको मुख्य रूप से लाभ मिले उनके जीवन में खुशियां आए, निःशतान दपंक्तियों को उन्होंने सुझाव दिया कि शरीर में छोटी-छोटी बीमारियां होती हैं जो हारमोंस के कारण बढ़ते हैं जिन्हें बेहतर दवा एवं इलाज के द्वारा ठीक किया जा सकता है जिससे अच्छी संतान की उत्पत्ति होगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला को घर की एवं बाहर की जिम्मेदारी ज्यादा होती हैं इसलिए उन्हें अपने स्वस्थ रहने के लिए अपने दिनचर्या को सुधारना होगा उन्हें अपने खान-पान, रहन सहन सब पर ध्यान देना होगा। मौसम के अनुसार हरी सब्जियां एवं फल का सेवन करें यदि कोई भी बीमारी हो जाती है तो उसका तुरंत इलाज करा ले।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...