Skip to main content

बच्चों ने लिया आनंद फेयरवेल पार्टी में

आजमगढ़ सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में फेयरवेल कम सक्सेस पार्टी का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया । जिसमें कक्षा 9वी एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई । फेयरवेल पार्टी की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य , प्रधानाचार्य राम नयन मौर्य एवं उप प्रधानाचार्य एसएन यादव एवं कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने किया । तत्पश्चात कक्षा 9 की छात्राओं ने राम आएंगे की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया । इसी क्रम में कक्षा 11वीं के बच्चों ने अपने समूह नृत्य से दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया इसी क्रम में कक्षा 9 की छात्राओं ने आयो रे शुभ दिन आयो की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान 11वीं एवं 12वीं कक्षा की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विद्यालय की तरफ से 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कुमकुम तिलक लगाकर एवं उन्हें उपहार देकर विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य , प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य एवं उप प्रधानाचार्य श्री एसएन यादव जी ने शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में बच्चों के अंदर उत्साह भरते हुए डीपी मौर्य जी ने बताया बच्चे अगर मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य के प्राप्ति के लिए अग्रसर होते हैं तो निश्चित ही सफल होते हैं । बच्चों को हमेशा ईमानदारी एवम सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने देश की सेवा और विकास के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए कहा । अंत में उन्होंने बच्चों को हमेशा अपने बड़ों का आदर एवम सम्मान करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में
एक्टिविटी इंचार्ज- श्री धीरेंद्र मोहन , एक्टिविटी हेड- शरद गुप्ता,स्पोर्ट्स टीचर-राहुल तिवारी, अजय यादव,किशन यादव,रामचरण मौर्य, बृजराज यादव, कमलेश यादव , नीतू भारती, दिनेश यादव, नीरज यादव,अजय यादव, जितेंद्र यादव, आरके यादव, अनिल राजभर, सोनल सिंह ,अनुराधा ,आरोही मोदनवाल, जितेंद्र तिवारी, राजेश यादव,शुभम मौर्य, असरार अहमद,अभिषेक कुमार , साधना गुप्ता, सरिता मिश्रा,प्रगति सिंह, प्रीति गुप्ता, संध्या यादव, जूही राय, प्रेमा यादव, निहारिका गुप्ता, ,प्रीति यादव ,दीपिका सिंह, अनामिका पाण्डे, प्रिया श्रीवास्तव ,आदित्य मिश्रा, रोहित विश्वकर्मा,महेंद्र यादव, विनोद राव, तेज प्रकाश, अरविंद यादव, बृजलाल मौर्य आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय