आजमगढ़ डी ए वी पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को ईवीएम/वीवीपैट के विषय में प्राचार्य प्रेमचंद यादव ने जानकारी दी ।कार्यक्रम मे प्रो. सौम्य सेनगुप्ता प्रो.राकेश यादव डॉ.अजय कुमार सोनकर डॉ. राजेश कुमार ने ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण वोटर हेल्पलाइन एप एवं सक्षम एप के बारे में जानकारी दी गई। ।इस दौरान डॉ.राकेश यादव ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट देश की भविष्य की नींव रखता है इसलिए हर व्यक्ति को वोट देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना चाहिए। अंत में सभी लोगों ने मतदाता शपथ ली।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...