Skip to main content

नदियों को पुनर्जीवित करने का हर संभव प्रयास हम सभी को करना चाहिए* गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

आजमगढ़ "विश्व जल दिवस" का विषय 'शांति के लिए जल' है। जल का जीवन से गहरा संबंध है। जल के लिए संस्कृत शब्द आपः है, जिसका अर्थ प्रेम या प्रियजन भी है। सभी प्रमुख प्राचीन सभ्यताएँ नदियों के तटों पर पनपी हैं; भारत में गंगा और यमुना, मिस्र में नील नदी व दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी।
 नदियों के साथ भारत का सांस्कृतिक संबंध बहुत गहरा है। भगवान राम ने अपना जीवन सरयू नदी के किनारे बिताया था। गंगा को भगवान शिव की जटाओं से निकलते हुई दर्शाया गया है और योगी सहस्राब्दियों से इसके तटों पर ध्यान करते रहे हैं। गंगा ज्ञान का प्रतीक है और यमुना भक्ति का प्रतीक है। भगवान कृष्ण के प्रति गोपियों का प्रेम और भक्ति, यमुना के तट पर विकसित हुई।
 हमें अपनी नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। इसमें आस्था मुख्य भूमिका निभा सकती है। आस्था लोगों को समुचित ढंग से कार्य करने और पर्यावरण, नदियों, पहाड़ों, जंगलों और पानी के अन्य स्रोतों की देखभाल करने के लिए प्रेरित कर सकती है। हमारे पास सर्वोत्तम नीतियां हो सकती हैं लेकिन उन नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए लोगों को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है और यहां आस्था पर आधारित संगठन एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
भारत में जल की प्रचुरता : जमीनी स्तर पर कार्य 
विश्व में शांति और स्थिरता के लिए पानी की उपलब्धता बहुत महत्वपूर्ण है। हमने भारत में इसी दिशा में काम किया है। जमीनी स्तर पर लोगों को साथ लेकर, हमने 70 से अधिक नदियों को पुनर्जीवित किया, जो केवल राजस्व रिकॉर्ड पर मौजूद थीं। यहाँ सूखी नदियों के तलों का दोहन और अतिक्रमण किया जा रहा था; बाढ़ या महीनों तक सूखे के कारण या तो अतिरिक्त पानी बर्बाद हो गया, फसलें नहीं उगीं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हर दिन आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या बढ़ती गई।
 बाहरी परिवर्तन लाने से बहुत पहले, परिवर्तन स्वयं के भीतर लाना होगा। जब आपका हृदय संवेदनशील हो जाता है, तो आप सेवा किये बिना नहीं रह सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमारे स्वयंसेवकों का समूह इसी तरह बढ़ा है। अपने भीतर अनुभव की गई संतुष्टि से प्रेरित होकर, उन्होंने दूसरों की सेवा करने और दूसरों को भी वही खुशी देने का निर्णय किया। हमारे स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर गांवों में गए। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया और भीतरी खुशी पाने और सबल बनने के लिए ध्यान, श्वास, योग और अन्य अभ्यास सिखाए। उन्होंने सैकड़ों भूमि पुनर्भरण कुएं बनाने के लिए उनके साथ काम किया, ताकि बारिश का पानी उनमें रिसना शुरू हो सके। हमने पुनर्वनीकरण की पहल की, बबूल जैसी जल-गहन प्रजातियों को हटाया और नदी के किनारे आम, पीपल जैसे स्वदेशी पेड़ लगाए।
यह एक चमत्कार घटने जैसा था कि भूमि सर्वेक्षण करने, पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण करने और पौधों की लाखों सही प्रजातियों को दोबारा लगाने के बाद, हमने हजारों जल निकायों को पनपते देखा, तालाबों का पुनरुद्धार किया गया और आज 5 भारतीय राज्यों में 70 सूखी नदियाँ पानी के साथ बारह महीने बह रही हैं। पक्षी वापस आने लगे हैं, और बादल भी वापस आने लगे हैं।
 पिछले मई में विदर्भ क्षेत्र से, जहां किसान सबसे अधिक आत्महत्याएं कर रहे थे, लगभग एक हजार किसान हमारे स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों द्वारा लाए गए परिवर्तन के लिए धन्यवाद देने हमारे बैंगलोर आश्रम में आए। वे अब पहले से चार गुणा अधिक कमा रहे थे। दो साल से भी कम समय में 19,500 से अधिक गांवों को लाभ हुआ।
जब कोई व्यक्ति सहज और तनाव से मुक्त होता है, तो वह संवेदनशील हो जाता है, वह सेवा करने में उत्सुक, साझा करने वाला और समाज के प्रति प्रतिबद्ध हो जाता है। यहां आस्था पर आधारित संगठन लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने, उन्हें प्रोत्साहित करने और सेवा करने के लिए प्रेरित करने, हमारी नदियों को पुनर्जीवित करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, जिससे चारों ओर समृद्धि, स्थिरता और शांति आएगी।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय