आजमगढ विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी के उपरांत छात्राओं ने महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जूही शुक्ला एवं समस्त शिक्षकों और स्टाफ़ के साथ जमकर होलिकोत्सव का आनंद लिया। महाविद्यालय के सहायक प्रबंधक चंदन अग्रवाल जी ने सभी को हर्बल कलर और अबीर गुलाल के डिब्बे वितरित करवाए। इस अवसर पर कमेटी के सम्मानित सदस्य अतुल अग्रवाल जी, इंटर कालेज के प्रबंधक मनीष अग्रवाल के साथ महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल जी ने सभी को अबीर गुलाल का तिलक करते हुए बधाई और आशीर्वाद प्रदान किया, उन्होंने कहा होली समरसता का त्यौहार है और इससे भाईचारा बढ़ता है। प्राचार्य प्रोफेसर जूही शुक्ला ने छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ़ को अबीर गुलाल संग रसमय होली के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने प्रबंधक जी का आभार व्यक्त किया कि महाविद्यालय के इतिहास में प्रथम बार इतनी आत्मीयता पूर्ण होली का आगाज़ हुआ।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...