Skip to main content

पूर्व कुलपति प्रो.अमेरिका सिंह निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर के सलाहकार नियुक्त, क्षेत्र में खुशी का माहौल

आजमगढ़ वरिष्ठ शिक्षाविद एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह को निम्स विश्वविद्यालय, जयपुर ने अपना सलाहकार नियुक्त किया हैं। उनके इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है कि जिले का नाम रोशन कर रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई छू रहे हैं उनके शुभचिंतक एवं जिले के शिक्षाविद गणमान्य व्यक्ति फोन पर बधाई दिए । पूर्व कुलपति अमरीका सिंह ने डॉ.बीएस तोमर, प्रेसिडेंट डॉ. संदीप मिश्रा और रजिस्ट्रार डॉ. संदीप त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया। सुविवि के पूर्व कुलपति के रूप में प्रो. अमेरिका सिंह ने लिक से हटकर कुछ अलग करने की कार्य शैली और उच्च शिक्षा से जुड़े अपने व्यापक दृष्टिकोण के साथ सम्पूर्ण प्रदेश में अलग पहचान स्थापति की थी।अकादमिक नवाचार, नवीन योजनाओं-परियोजनाओं, विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता सहित असंख्य उपलब्धियां अर्जित करते हुए प्रो सिंह ने सुविवि को देशभर ने एक नहीं पहचान दी। प्रदेश में प्रथम बार विज्ञान कांग्रेस का आयोजन एवं श्री कल्लाजी वैदिक निजी विश्वविद्यालय का सुविवि में विलय जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का निर्माण, संविधान पार्क की स्थापना, फेकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग, फेकल्टी ऑफ़ आर्कीटेक्चर, नार्थ कैम्पस श्रीनाथ सेंटर और एक्सीलेंस, 50 से अधिक नवीन पाठ्यक्रम, सुविवि के मुख्य द्वार के निर्माण के माध्यम से उच्च शिक्षा के राष्ट्रिय परिदृश्य में विशेष ख्याति अर्जित की।
इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा कि निम्स अपनी संस्थागत प्रतिबद्धता के साथ आज देश भर में उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय फलक पर नित नए आयाम स्थापित कर रहा हैं। आपार संभावना से भरे निम्स विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा का वैश्विक गंतव्य बनाने की दिशा में हम कार्य करेंगे। राजस्थान प्रदेश को देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ‘वैश्विक स्टडी डेस्टिनेशन’ बनाने की दिशा में निम्स अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति वैश्विक सहयोग और भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की अकादमिक उत्कृष्टता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। भारत हमेशा से ज्ञान का देश रहा है। भारत की प्राचीन और समृद्ध शिक्षा तथा सांस्कृतिक विरासत में छात्रों को आकर्षित करने की जबरदस्त क्षमता थी, इसी क्षमता के साथ हमें आगे बढ़ना होगा।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय