Skip to main content

55महिलाओं का निःशुल्क उपचार*

आजमगढ़। रमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क कैम्प का आयोजन मंगलवार को नगर के नरौली स्थित रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में किया गया। यह रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एमडी डा खुशबू सिंह ने कहा कि वर्तमान में मौसम गर्म चल रहा है ऐसे में लापरवाही बिल्कुल ना करें गर्भवती महिलाएं इससे बचने का पूरा प्रयास करें जिससे जच्चा बच्चा दोनों ठीक रहे। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहे। रमा परिवार सभी को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अन्य महिलाओं से अपील किया कि निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाये ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
रमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक डा अमित सिंह ने बताया की कुल 55 महिलाओं का निशुल्क जांच व प्रशिक्षण किया गया। हमारा लक्ष्य की हर वह व्यक्ति जो गरीब से गरीब तबके का है उनके घर की गर्भवती महिलाएं इस शिविर में जांच जरूर करवाएं जिससे जच्चा बच्चा दोनों का प्रशिक्षण कर देखा जा सकें कि वह स्वस्थ है। महीने के 9 तारीख कभी ना भूले अपने घर के अगल-बगल हर किसी को यह बात बताएं की रमा हॉस्पिटल में 9 तारीख को निशुल्क शिविर गर्भवती महिलाओं के लिए चलता हमारा उद्देश्य पूर्वांचल के लोगो तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। लम्बे समय समय से प्रत्येक माह के 9 तिथि में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हजारों लोग अब तक लाभांवित हो चुके है।
इस अवसर पर व्यवस्थापक अविनाश सिंह, गौरव सिंह, मनीष सिंह, मोनू सिंह, श्रीकांत खरवार सहित आदि स्टाफ मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय 

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।