आजमगढ़ कप्तानगंज क्षेत्र के पचखोरा स्थित बाबा भैरवनाथ इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट उतीर्ण बच्चों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के कक्षा हाईस्कूल के आनंद यादव 92.85 प्रतिशत अनुभव मिश्रा 91.5 प्रतिशत,इंटरमीडिएट के निहाल कुमार 89.3 प्रतिशत, अनुराग यादव 82.1 8 प्राप्तकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है विद्यालय के टापर बच्चों को प्रबंधक जगदीश राय द्वारा फूलमाला से स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ मेहनत किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता राय, अनिल द्विवेदी, सतीश राय सहित इत्यादि लोगों ने विद्यालय के बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...