आजमगढ़ । विश्व हिन्दु परिषद, आर्यमगढ जिले की योजना बैठक एनआईएसटी भवरनाथ में हुईl बैठक का प्रारंभ दीप प्रज्वलन आर्यमगढ़ विभाग एवं बलिया विभाग के संयुक्त विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु ने किया l बैठक का संचालन हिंदू विश्व परिषद आर्यमगढ़ के जिला मंत्री गोपाल ने किया l बैठक में राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व हर हिंदू परिवारों में वितरित हुए अक्षत अभियान की समीक्षात्मक चर्चा हुई l धर्म रक्षा निधि अर्पण अभियान की भी समीक्षा हुई l आगामी कार्यक्रम में रामोत्सव कार्यक्रम सभी प्रखंडों के गांव-गांव में करने की योजना बनाई गई l विभिन्न प्रखंडों के पालक तय हुए l आगामी बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग, परिषद शिक्षा वर्ग एवं मातृ शक्ति के प्रशिक्षण वर्गों में प्रत्येक प्रखंड से संख्या भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया l बैठक के समापन में अमित कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद आर्यमगढ़ के रूप में घोषणा हुई l विनोद सोनकर को समरसता प्रमुख बनाया गया एवं मुकेश निवासी बड़हलगंज जहानागंज प्रखंड के उपाध्यक्ष घोषित किया गया l इस बैठक में हिंदू वाहिनी परिषद के प्रमुख पदाधिकारी जिला सह मंत्री मनोज शाही, नगर कर्याध्यक्ष रवि सिंह, नगर संयोजन बजरंगदल देवेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन सोनकर, विमल मार्य आदि उपस्थित रहे l
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...