आजमगढ़ जनपद के सदर लोकसभा अंतर्गत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव द्वारा बिलरियागंज क्षेत्र के कई ग्राम सभा में समाजवादी चौपाल का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में अपने सपा कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश पासवान के आवास पर पहुंचे जहां दोपहर के भोजन किया। धर्मेंद्र यादव को अपने घर पहुंचने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश पासवान तथा उनकी पत्नी द्वारा बुकें भेंट किया गया। संजोग बस पूर्व ब्लाक प्रमुख के मैरेज एनिवर्सरी थी।जिसकी जानकारी किसी ने प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को दी। उन्होंने तुरंत पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश पासवान तथा उनकी पत्नी को बुलाकर बुके भेंट की और बहुत ढेरों सारी शुभकामनाएं दी तथा मैरेज एनिवर्सरी के मौके पर एक दूसरे को जयमाल डलवा कर बधाई दी । जो पूरा चर्चा का विषय रहा इस कार्यक्रम के बाद सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने भोंजन किया उसके बाद उनका काफिला तोहफापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचा तत्पश्चात अलाउद्दीन पट्टी के सभासद अनवर प्रधान के बगीचे में भी समाजवादी चौपाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसी कड़ी में जैगहां बाजार में भी टेंट लगाकर समाजवादी चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव द्वारा सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए कहा गया कि अगर प्रदेश की नौजवानों का भविष्य संवारना है तथा महंगाई पर कंट्रोल करना है तो आपको सपा सरकार लाने का ही एक विकल्प है मतदान के दिन आप सभी एकजुट होकर समय से अपने-अपने मतदान का प्रयोग करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ हरिराम यादव, पूर्व एमएलसी राकेश यादव ,क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद, पूर्व महाप्रधान शिवनारायण सिंह उर्फ बाबा, राम जन्म गुप्ता ,योगेंद्र यादव, प्रबंधक बिजेंदर राय, ग्राम प्रधानपति सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय उर्फ रमन्टू बाबा,रमेश यादव, राजेश पासवान, अनिल चौरसिया, सुधीर चौरसिया, सर्वेश पासवान, विनोद भारती, मटरू सोनकर, संतराज यादव ,योगेश यादव आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...