Skip to main content

बच्चों का हुआ सम्मान समारोह

आजमगढ अराजीबाग स्थिति कुमार कोचिंग इंस्टीट्यट में "प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया । समारोह की अध्यक्षता रामजन्म चौधरी ने की और संचालन सूर्यनिल मिश्रा ने किया । सर्वप्रथम अतिथियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात दीप प्रज्वल के बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।सभा को संबोधित करते हुए संस्था की प्रबंध निदेशक अनीता श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे नौनिहालों ने जो प्रयास किया उसका रिजल्ट हमारे सामने है । इस अवसर पर सीबीएसई क्लास 12th और क्लास 10th में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया ।सम्मानित होने वालों में कक्षा 12 में 89 प्रतिशत प्राप्त करने वाली साफका फातिमा एवं कक्षा 10 में 94.2 प्रतिशत प्राप्त करने वाले अभिनव यादव को मेडल एवं सम्मान पत्र देकर के सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वालों में कक्षा 12 के यशवर्धन सिंह राणा, अदिति सिंह, रिया यादव, काव्या उपाध्याय ,कीर्ति यादव ,एवं कक्षा 10 के दिव्यांशी,हर्ष प्रजापति, आदर्श मौर्य,निशी यादव, शिवांशी एवं यश सिंह थे। कक्षा 9 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुज मौर्य और कक्षा 11 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माधवी गुप्ता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। मेडलपाकर के छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के पी यादव ने कहा कि अगर आपकी निगाहों में आपका लक्ष्य निश्चित है और आप सार्थक प्रयास कर रहे हैं तो आपको आपके लक्ष्य प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। इस अवसर पर विजय यादव ने कहा कि आप सभी सम्मानित हुए अच्छी बात है लेकिन जो बच्चे सम्मानित नहीं हुए उन्हें इस निराश होने की जरूरत नहीं है आगे प्रयास करें ताकि वह भी अगली बार सम्मानित हो सकें। छात्रों को आशीर्वाद देते हुए नूरुद्दीन अहमद ने कहा कि एक और एक दो भी हो सकते हैं और 11 भी हो सकते हैं । आप मेहनत करें ,सही दिशा में मेहनत करें उसके लिए यह संस्था सदैव आपके मार्गदर्शन के लिए तैयार रहती है ।अभिभावक श्री राम यादव ने कहा कि यह संस्था छात्र हित के लिए सदैव तत्पर रहती है । फाउंडेशन इंचार्ज फाउंडेशन इंचार्ज एस पी पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया ।रामजन्म चौधरी ने कहा कि
" निगाहों में हो जिनके तस्वीर- ए- मंजिल
न राहों के वह पेचो खम देखते हैं"।
नारी शक्ति संस्थान की सचिव डॉक्टर पूनम तिवारी ने छात्र-छात्राओं का आह्वाहन किया कि वह अपने लगन और परिश्रम के बल पर अपने मां-बाप का नाम रोशन करें । इसी के साथ-साथ संस्था का नाम भी रोशन होगा । संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉक्टर डी पी तिवारी ने कहा कि आज शिक्षा का अवमूल्यन हो रहा है शिक्षक ,अभिभावक और शिक्षार्थी तीनों मिलकर के काम करेंगे तो शिक्षा को एक नए आयाम तक ले जा सकते हैं। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। मानसिंह ने बताया यदि हमारा प्रयास सफल नहीं हो रहा है तो हमकहीं ना कहीं अपने प्रयासों में कोताही कर रहे हैं । इस अवसर पर एस पी पांडे ,केपी यादव ,एमके सिंह ,तारकेश्वर यादव ,मुकेश विश्वकर्मा, सुनील यादव यस के राय , इत्ई
मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय