आजमगढ़ रेनबो नेशनल स्कूल, बिलरियागंज अकबरपुर,में वार्षिक उत्सव समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि - सुनील कुमार धनवन्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विशिष्ट अतिथि - श्रीमती निशा धवल, भगत सिंह एडीएम ,पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्रा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्यलन के साथ सरस्वती माता के चित्रपर पुष्प अर्पित कर किया गया। चेयरमैन डॉ जे. पी. पाण्डेय जी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि वआगंतुकों का स्वागत व आभिनंदन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी जी के द्वारा विद्यालय के मूलउद्देशे्यों और लक्ष्यों पर केन्द्रित वक्तव्य प्रस्तुत किया गया एवं विद्यालय की वार्षिक उपलब्धिर्यों पर चर्चा कीगई । मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रबंधक और प्रधानाचार्या जी के द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं एवं वर्षभर आयोजित गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छत्राओं को पुरस्कूत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपनेउदबोधन के माध्यम से शिक्षा प्रबंधन व विद्यालय की शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए छात्रों को अपनेकौशलों का विकास करके समाज व देश की प्रगति में योगदान हेतु प्रोत्साहित व प्रेरित किया।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...