आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर स्थित स्टार मोटर में दो नई बाइक रेडार आइगो 125सीसी, अपाचे 4Vयूएसडी 160 सीसी की लॉन्चिंग धूमधाम से की गई ।बाइक के बारे में बिस्तार से बताते हुए टेरिटरी मैनेजर आदित्य नारायण पाठक ने कहा कि टीवीएस विश्व की दूसरे नंबर की दो पहिया वाहन निर्माता है। युवाओं को काफी लोकप्रिय है गाड़ी चलाने में आरामदायक है सभी नए फीचर से सुसज्जित है ।स्टार मोटर के प्रोपराइटर असफर आजमी व शकील अहमद ने बताया कि 1सितंबर से लेकर 31 दिसंबर तक लकी ड्रा स्कीम चल रही थी जिसका आज ड्रा हुआ। इस कूपन ड्रॉ का शुभारंभ थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुशील कुमार दुबे द्वारा किया गया. जिसमें प्रथम विजेता रमेश को फ्रिज को द्वितीय विजेता नन्हकू को एलइडी तृतीय विजेता दीपिका को स्मार्ट फोन, चतुर्थ विजेता प्रहलाद को मोबाइल मोबाइल एवं 150 से अधिक लोगों को संतावना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कंपनी की जो भी स्कीम होगी वह ग्राहकों को अवश्य मिलेगी ।हमारी प्राथमिकता है कि उपभोक्ताओं को उनके सेवा में कोई कमी ना हो ।उन्हें अच्छी बेहतर सेल्स सर्विस फाइनेंस की व्यवस्था शोरूम में है जिससे उन्हें दूर न जाना पड़े। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता मोहम्मद फैसल,सौरभ पांडे, अबूजर,साहील ,रोशनी, संजय, साहजेब एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं सभी ग्राहक बंधु उपस्थित रहे । सभी लोगों ने पुरस्कार प्राप्त कर खुशी जाहिर की । उपस्थित भीड़ ने ताली बजाकर सबका स्वागत किया।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...