आजमगढ़ शहर के तकिया स्थित नुरूल फलाह माहेनूर नर्सरी स्कूल में बच्चों के परीक्षाफल का वितरण किया गया जिसके संस्थापक जरीना खातून में कहा कि स्कूल के सभी बच्चे पास है इस दौरान दौरान संस्थापक जरीना खातून ने कहा के बच्चों ने अपनी मेहनत और काबिलियत से अच्छे नंबर लाकर अपना और अपने मां-बाप का नाम रोशन किया स्कूल की फाउंडर व मशहूर समाज सेवा जरीना खातून ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट मेडल गिफ्ट और चॉकलेट देकर सम्मानित किया।स्कूल के फाउंडर ने बताया कि इस स्कूल में कुल 130 बच्चे हैं सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया है अधिकांश बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल की है उन्होंने बताया कि एक अभिभावक के बच्चे पढ़ने में इतने अच्छे हैं कि उनके तीन बच्चे फर्स्ट आए हैं उन्होंने कहा कि यह स्कूल उन्होंने आर्थिक रूप से उन कमजोर लोगों के बच्चों के लिए शुरू किया है। जिनकी पिता की बड़े-बड़े स्कूलों में बड़ी फीस देकर नहीं पढ़ा सकते। इसलिए हमने इस नर्सरी स्कूल की शुरूआत किया और कोशिश किया कि शिक्षा का स्तर बड़े स्कूलों से कम ना हो आज हमारे बच्चों ने शानदार रिजल्ट लाकर हमारे सपनों को सच करने का काम किया है उन्होंने कहा कि आगे की क्लास में अगर किसी बच्चे को हमारी जरूरत होगी तो हम उसकी मदद करने का भी काम करेंगे ।इस दौरान स्कूल के फाउंडर व समाज सेवी जरीना खातून ने स्कूल के सभी टीचर और प्रिंसिपल को सम्मानित करने का भी काम किया और कहा कि उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि हमारे छोटे-छोटे बच्चों को संभालते हुए उनके भविष्य को नई दिशा देने में कड़ी मेहनत कर रही हैं । हमारे स्कूल के बच्चों को आज उनका रिजल्ट दिया गया है पूरे सत्र में हमारे शिक्षकों ने बच्चों के कोर्स को पूरा करते हुए इस काबिल बनाया के सारे बच्चे पास हुए हैं। प्रिंसिपल जीनत फातिमा ने बताया कि नर्सरी क्लास में अलीशा ने 96% अलकमा ने 84% यासीन ने 83% और एलजी की आरिफ आत्मा ने 96% इमरान खान ने 92% तस्मिया ने 89% अंक हासिल किया जबकि यूकेजी की हमदान ने 86% अंक हासिल किया, जबकि कक्षा एक की नसर ने 98% फलक में 92% एलिना ने 89% अंक हासिल किया प्रतिशत अब्दुल अनस ने 88% और शौर्य ने 83% अंक हासिल किया जबकि कक्षा तीन के सोहराब ने 97% आयत ने 89% समर में 88% अंक हासिल किया अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है ।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...