Skip to main content

. कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ हमेशा मदद को तैयार

 आजमगढ़ क्षेत्र के तरवा थाना अंतर्गत ग्राम उमरी पट्टी में शनि कुमार की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत हो गई लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं कब तक गरीबों दलितों पिछड़ों मुसलमानो पर इस तरह से अन्याय होगा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मौत पुलिस हिरासत में हुई आज पीड़ित परिवार से मिलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री संवेदना व्यक्त  किये तथा जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी इस तरह की घटना जनता में भय पैदा करती है कानून के राज की दुहाई देने वाली सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं जब चाहे जहां चाहे कानून की धज्जियां उड़ाने में मशगुल  हैl इस सरकार में पुलिसिया उत्पीड़न अपने चरम सीमा पर है जब रक्षक ही भक्षक बन जाए उस देश और प्रदेश का विनाश निश्चित देश भारतीय संविधान से चलेगा ना की तानाशाही से  योगी सरकार में यह कोई अलग घटना नहीं है इस तरह की घटनाएं रोज प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में हो रही हैं पार्टी अध्यक्ष पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए सरकारी नौकरी और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से  न्यायिक जांच हो  परिवार के साथ न्याय हो प्रशासन से मांग की है यदि उसको पूरा ना किया गया कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी आजमगढ़ पहुंचने पर जिलाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना राय सहित आजमगढ़ कांग्रेस जन ने गर्म जोशी से स्वागत किए निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद  निवर्तमान प्रदेश सचिव अनीश खान उपस्थिति रह
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशों के तहत पीड़ित परिवार को आजमगढ़ जिला अध्यक्ष कौशल कुमार राय मुन्ना राय ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी , उसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी जरूरत है मैं कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ  रहेगा ।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय