आजमगढ़ पल्हनी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आजमपुर में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आजमपुर ग्राम प्रधान व समाजसेवी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा निवृत नहीं होता है सेवा निवृत होता है तो सरकारी दायित्व से। विद्यालय से सेवानिवृत होने के बाद उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है उसे अपने अनुभव को कार्यरत शिक्षकों में साझा करने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है वही उसके लिए जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार होता है ।सेवानिवृत्ति शिक्षक रामनयन यादव को फुल माला अंग वस्त्र के साथ बिदाई गयी। इस अवसर पर सुमन सिंह संदीप गुप्ता अरविंद दुबे शशि सैनी धर्मेंद्र सोनकर रवींद्रनाथ दुबे नागेंद्र गुप्ता मोनू गुप्ता दीपक कनौजिया संदीप रावत धीरज रावत अशोक शर्मा ओम प्रकाश सिंह संतोष सिंह बिट्टू सिंह सोनू पंकज राहुल एवं स्कूल के बच्चे एवं अभिभावक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...