आजमगढ़ भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संघटक हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय हरिऔध कला केन्द्र परिसर में ठुमरी, दादरा, चैती एवं कजरी की निःशुल्क कार्यशाला का प्रारम्भ हुआ। इस कार्यशाला का शुभारम्भ अनुराग कुमार श्रीवास्तव मुख्य कोषाधिकारी, रुपेश कुमार गुप्ता सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद आजमगढ़ के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षण संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित डा० सुचरिता गुप्ता के द्वारा दिया जायेगा।यह कार्यशाला हरिऔध कला केन्द्र के परिसर में दिनांक 21 अप्रैल 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक संचालित रहेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षक अर्पित मिश्रा, सूरज मिश्रा, मोहन मिश्रा एवं सन्तोष मिश्रा उपस्थित रहें।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...