Skip to main content

प्राथमिक विद्यालय पटवध कौतुक (द्वितीय) के प्रांगण में परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न



आजमगढ़  बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पटवध कौतुक द्वितीय के प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विजय बहादुर पाठक MLC एवं विशिष्ट अतिथि सतेन्द्र राय पूर्व भाजपा प्रत्याशी की गरिमामय उपस्थिति हुई। कार्यक्रम का प्रारम्भ  सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम में  प्रधानाध्यापिका पूनम यादव तथा अंजू यादव के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। पूरे स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम के तहत एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि स्कूलों में शासन द्वारा सारी सुख सुविधा देते हुए समय-समय पर कार्यक्रम कराए जाते हैं जैसे मेरे आंगन मेरे बच्चे और भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं। जिससे अभिभावकों और बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढे। उन्होंने अध्यापकों को बताया कि आपका एक मात्र उद्देश्य है। अपने-अपने स्कूल के बच्चों को शिक्षा दीक्षा देकर आगे बढ़ाना। कार्यक्रम में इस मौके पर ग्राम प्रधान पति पटवध सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय का विशेष योगदान रहा। रसोइयों को प्रधान द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय उर्फ पिंटू राय, टंडन राय, सूरज प्रकाश राय,कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी तथा दिव्या त्रिपाठी,प्राथमिक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष केदार वर्मा, मंत्री हरेंद्र यादव, रामबदन यादव SRG , अटेवा जिला अध्यक्ष सुभाष यादव,  अखिलेश राय, रामकरन राय , महेन्द्र पुरी पूर्व ARP,करुणेश पांडेय पूर्व ARP, कृष्ण कांत उपाध्याय, संध्या राय , मनीष राय  शिक्षामित्र संगठन के अध्यक्ष, मनोज मौर्य , विनोद सोनकर अभिनेष राय, प्राथमिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र यादव , घनश्याम मौर्य, मुलायम यादव,अनिल कुमारी, मंजू यादव, वंदना राय, समी साहू अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ बिंदु यादव,  .सुरेश्वर दत्त उपाध्याय,पुष्पा राय,  राजेश राय, रामकेवल, संजय कुमार अभय  नाथ राय आदि गणमान्यजनों की उपस्थिती रही। कार्यक्रम का संचालन हेमंत चौरसिया एवं पंकज राय ने    द्वारा किया गया।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय