Skip to main content

माता-पिता के प्रति उत्तम विचार रखना सच्ची श्रद्धांजलि

आजमगढ ठेकमा क्षेत्र के बालपुर ख़रैला की पावन धरती पर एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एवं  ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सन्तोष कुमार मिश्रा  के पिता जी महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा के प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर महाराज एवं राजमाता सुमित्रा देवी के मूर्ति स्थापना हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री डॉo संजय कुमार निषाद जी, कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी, का आगमन हुआ। साथ ही महाराज जी के गुरु पंडित गिरिजा शंकर तिवारी जी महराज, कुलगुरू मुन्ना गिरी जी , डॉo राजेश उपाध्याय जी(ज्योतिषाचार्य),राकेश कुमार तिवारी (व्यास जी) आदि सम्मानित गणमान्य लोग मंच पर मौजूद रहे।
माननीय मंत्री जी आगमन होने पर उनका स्वागत माल्यार्पण कर किया गया, और राजा साहब ने उन्हें फुलगुच्छ भेट कर स्वागत किया।
मंत्री जी महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा जी एवं राजमाता सुमित्रा देवी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद मूर्ति स्थापना हेतु शिलान्यास के लिए लगे हुए शिलापट्ट का फीता काट कर एवं महाराज जी एवं राजमाता के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
उसके बाद डॉo संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब ने अपने संबोधन में मंत्री जी का स्वागत किया और  कहा कि मेरे पिता ने समाज के सेवा में निरंतर कार्य किए और 22 साल तक ग्राम प्रधान थे, आज के 40 साल पहले उन्होंने कलंदपुर गांव में श्री जायसवाल जूनियर हाई स्कूल की स्थापना करके समाज को शिक्षा के माध्यम से अंधकार से प्रकाश की ओर ले गए।
वे अपने जीवन में गरीबों को पेंशन, राशन और जरूरतमंद को हर संभव मदद करने का काम करते थे।
मैं उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करूंगा।
मेरी माता बहुत निडर और साहसी थी, कभी संकट में विचलित नहीं हुई। मैने उनके मूर्ति के स्थापना कर स्वयं को कृत्य समझता हूं।
इसी क्रम में चंद्रजीत राजभर , पंडित गिरिजा शंकर तिवारी, नागेंद्र दूबे मिर्जा पुर निवासी ने भी अपने अपने विचार रखे।
डॉo संजय कुमार निषाद, मंत्री जी ने  सर्व प्रथम राजमाता और महराज जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजा साहब डॉक्टर सन्तोष मिश्रा जी , एक सच्चे सपूत है जिन्होंने अपने माता पिता के लिए उत्तम विचार रखते हैं इनका जीवन समाज के विकास एवं कल्याणकारी कार्य के लिए जाने जाते हैं। और ये मेडिकल कॉलेज जैसे उच्च संस्थानों की स्थापना कर राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं।
इसी क्रम में मंत्री जी ने ताजपुर गडहा में स्थित एसoकेo मिश्रा अनीता आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में जाकर फीता काट कर मुख्य भवन का उद्घाटन किए।
और आई हुई क्षेत्रीय जनता को बधाई दिया। संचालन अवधेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने किया। इस पुण्य तिथि और मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन पर क्षेत्र के सम्मानित महिला पुरुष आए हुए थे।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय