Skip to main content

नहीं रहे आधनिक के जगत शिक्षाविद प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी

आजमगढ़। पूर्वांचल में शिक्षा के मालवीय कहे जाने वाले प्रमुख शिक्षाविद,व ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के संस्थापक, दो दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों के जनक प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को प्रातःकाल अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरा आजमगढ़ शोक में डूब गया है। 

उनकी स्मृति में ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थाएं तीन दिन के लिए बंद रहेंगी।

प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज कस्बे में 15 नवंबर 1943 को हुआ था। पिता का नाम स्वर्गीय विक्रम त्रिपाठी और माता का नाम स्व0 धनपति  देवी था । सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाईयों को छुआ। 1970 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने एम.ए. किया। 1970-71 में साकेत कॉलेज, फैजाबाद में डिफेंस स्टडीज़ के लेक्चरर बने और 1972 में शिब्ली कॉलेज में लेक्चरर के रूप में नियुक्त हुए। उन्होंने कुल 28 वर्षों तक शिक्षण कार्य किया और हजारों छात्रों का मार्गदर्शन किया। 
शिक्षा के प्रति उनका झुकाव हमेशा बना रहा। शिक्षा से उनका जुड़ाव केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने इसे जीवन मिशन बना लिया।
7 जुलाई 1977 को उन्होंने आज़मगढ़ नगर के  हरबंशपुर स्थित एक किराए की बिल्डिंग में “चिल्ड्रन स्कूल” की स्थापना की, जो एलकेजी से लेकर कक्षा 8 तक चलता था। यह कदम उनके निजी सपनों की दिशा में पहला मजबूत कदम था। इसके बाद उन्होंने जमीन खरीदकर सर्फुद्दीनपुर में एक विशाल परिसर में चिल्ड्रन कॉलेज की स्थापना की।1986 में चिल्ड्रन कॉलेज को ICSE बोर्ड की मान्यता और 1992 में CBSE बोर्ड की मान्यता मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।उन्होंने 
ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित चिल्ड्रन कॉलेज आजमगढ़(आईसीएससी) चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सीबीएससी),आजमगढ़ चिल्ड्रन कॉलेज इंग्लिश मीडियम(यूपी बोर्ड),की स्थापना की ।प्रो. त्रिपाठी ने शिक्षा को केवल किताबों तक नहीं सीमित रखा, बल्कि व्यावसायिक शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र में भी क्रांतिकारी पहल की। डेंटल कॉलेज आजमगढ़(BDS), डेंटल कॉलेज आजमगढ़ (MDS),सर्वदेव आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज आजमगढ़, नर्सिंग कॉलेज आजमगढ़, धनपत्ति धर्मा पीजी कॉलेज आजमगढ़, B.Ed कॉलेज आजमगढ़,लॉ कॉलेज आजमगढ़ , राजकीय पॉलिटेक्निक अतरौलिया, राजकीय पॉलिटेक्निक माहुल, राजकीय पॉलिटेक्निक अखंड नगर सुल्तानपुर,राजकीय पॉलिटेक्निक पियुवाताल मऊ, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बाराबंकी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घनघटा बस्ती, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबारी आजमगढ़, सीबीएसई बोर्ड जहांगीरगंज, फार्मेसी कॉलेज जहांगीरगंज, नर्सिंग कॉलेज जहांगीरगंज, डी फार्मा, रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्माणाधीन प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी सैनिक आज़मगढ़ सहित अनेक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की ।
  आज, उनके द्वारा खड़ा किया गया शिक्षा संस्थानों का यह साम्राज्य हजारों छात्रों के भविष्य का निर्माण कर रहा है। जो देश-विदेश  में उच्च सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

प्रेरणास्रोत और आदर्श
प्रो. त्रिपाठी का मानना था कि उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया, वह उनके गुरुओं की देन है। उन्होंने हमेशा अपने जीवन की सफलता का श्रेय कैप्टन अशफाक खान, मेजर एम.जे. हसन और डा. दीनानाथ लाल श्रीवास्तव को दिया।प्रो. बजरंग त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे प्राध्यापक थे जिन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर शिक्षा के क्षेत्र में स्वतंत्र प्रयास की मिसाल पेश की। जब वह शिब्ली कॉलेज में पढ़ा रहे थे, तब उन्होंने यह साहसिक निर्णय लिया और अपनी नई पारी शुरू की, जिसका असर आज पूरे पूर्वांचल पर देखा जा सकता है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले की तमाम गणमान्य लोगों ने पहुंच कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । आजमगढ़ के मंडल आयुक्त विवेक पुलिस उप महानिदेशक अरविंद सिंह ,आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव विधायक संग्राम यादव जिला अध्यक्ष हवलदार यादव बसपा के पूर्व सांसद डॉक्टर बलिराम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव शिक्षक संघ की तमाम पदाधिकारी इंद्रासन सिंह दिवाकर तिवारी, भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा, शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक राजेंद्र यादव ,अयाज अहमद, अशोक श्रीवास्तव, शिव गोविंद सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी राजेंद्र राय अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह,ओम प्रकाश, दीवानी बार पूर्व मंत्री अनिल राय, ओपी मिश्रा, बार के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सहित अनेक लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय