आजमगढ़ ई-शान पब्ल्कि स्कूल रोहुवा मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा कृष्ण, राधा, सुदामा और नन्द बाबा जी की झाँकियों का प्रदर्शन किया गया तथा इस अवसर पर स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि यह पावन पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रतीक है जो प्रेम भक्ति और आनन्द का संदेश देता है तथा स्कूल के उपनिदेशक दिव्यांश श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में बताया कि हम सभी को भगवान कृष्ण के दिखाये मार्ग पर चलने और उनके उपदेशो का पालन करने कि प्रेरणा लेनी चाहिए तथा इस अवसर पर अन्तरसदनीय दही हॉण्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अस्टर हॉउस, द्वितीय स्थान टेनीशन हॉउस तथा तृतीय स्थान शेक्सपियर हॉउस रहें। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने बताया कि इस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी के जीवन में सुख शान्ति और सम्बृद्धि भरी रहें तथा उपप्रधानाचर्य श्री दुर्गेश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहें।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...