आजमगढ़ गाजीपुर रोड स्थित बेलनाडीह स्थित स्वराज ट्रैक्टर्स के ऑथराइज्ड डीलर अवध मोटर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल ,पूर्व एमएलसी दया राम पाल ,पूर्व एमएलसी नंदकिशोर यादव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है इसके विकास के लिए अच्छा संसाधन होने चाहिए। किसान की आमदनी तभी बढ़ेगी जब आधुनिक एवं नये तकनीकी कृषि यंत्रों से खेती होगी तो कम लागत में अच्छी पैदावार होगी किसान खुशहाल रहेंगे ।स्वराज कंपनी के स्टेट हेड ने कहा कि स्वराज ट्रैक्टर 17 हॉर्स पावर से 75 हॉर्स पावर तक ट्रैक्टर बनता है जो कृषि से लेकर अन्य कार्यों में उपयोग होता है। सभी कृषि यंत्र आसानी से चला लेते हैं। एरिया मैनेजर नीरज शुक्ला ने कहा कि स्वराज ट्रैक्टर अच्छी गुणवत्ता के कारण किसानो की पहली पसंद है ।टेरिटरी मैनेजर प्रवीण कुमार राय ने कहा कि स्वराज ट्रैक्टर पूर्वांचल के किसानों की पहली पसंद है कारण कि सभी आधुनिक यंत्र आसानी पूर्व के चला लेते हैं कम खर्चे में। इस अवसर पर आशीष वर्मा एरिया मैनेजर, अनिल कुमार यादव फॉर्म मशीनरी हेड अन्य अधिकारियों ने स्वराज ट्रैक्टर के बारे में विस्तार से बताएं। शुभारंभ पर अवसर पर आए सभी अतिथियों को अवध राजपाल ने आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर अभिनव पाल ने कहा कि कंपनी की जो भी स्कीम होंगी वह किसानों को अवश्य मिलेगी ।शुभारंभ अवसर पर 11 ट्रैक्टर की किसानों को डिलीवरी दी गई 15 की बुकिंग हुई। इस अवसर पर हरिहरपाल ,अविनाश पाल ,सूर्यजीत पाल इत्यादि किसान एवं स्टाफ के लोग उपस्थित रहे ।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...