आजमगढ़--- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं ठेकमा ब्लॉक के ग्राम सभा चौकी निवासी डॉ. अनिल कुमार राय की माता स्व. श्रीमती विद्या राय (90) का निधन वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर कहा कि विद्या देवी समाजसेवी महिला थी जो सबके सुख दुख में साथ रहती थी. श्रद्धा जंली सभा मे जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर स्व. विद्या राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, लालगंज विधायक बेचई सरोज, मनीष राय, वीनीत राय भाजपा नेता ऋषिकांत राय, भाजपा नेता प्रमोद राय, अनिल राय, मनोज धूप, चंडी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...