आजमगढ पल्हना विकास खंड में रोटरी साइन वाराणसी एवं आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा लगाए गए कैंप के माध्यम से 49 चयनित लाभार्थी अपना सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के उपरांत अस्पताल की बस से विकासखंड परिषद में पधारे विकासखंड परिषद में ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू के नेतृत्व में, प्रधानगण, कर्मचारियों एवं भाजपा पल्हना मंडल आदि सभी ने लाभार्थियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया, उसके उपरांत लाभार्थियों से उनके चिकित्सीय अनुभव के बारे में बातचीत के क्रम में लाभार्थियों ने विकासखंड प्रमुख एवं उनके साथियों , कर्मचारीगणों को हृदय से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा.कि आज से पहले कभी इस स्तर की चिकित्सीय सुविधा नहीं देखी थी,सारे लाभार्थी ब्लॉक प्रमुख की इस पहल से अत्यंत खुश दिखे और अपनी आंखों की संपूर्ण रोशनी प्राप्त करने के बाद प्रफुल्लित हो उठे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...