, आजमगढ़ः सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर से बूढ़े-बच्चे और युवा बीमार हो रहे हैं। वायरल फीवर के मरीजों की भरमार हो गई है। बुखार के बिगड़ने पर मस्तिष्क ज्वर का भी खतरा बढ़ जा रहा है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों में 90 फीसद वायरल फीवर से पीड़ित मरीज नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के प्रायः अधिकांशतः घरों में मौसम के चढ़ाव-उतार सर्दी-गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। एक बार आदमी वायरल फीवर की चपेट में आ जा रहा है तो उसे ठीक होने में 10 से 15 दिन तक लग जा रहे हैं। बरसात के मौसम में बारिश न होने की वजह से उमस भरी गर्मी का होना भी एक कारण है। मच्छर जनित बीमारियां भी पांव पसार रही हैं। समस्या को लेकर स्वास्थ्य गोष्ठी में न सिर्फ लोगों के सवालों का जवाब दिया गया बल्कि उन्हें जागरूक भी किया गया। चिकित्सक ने एजीएम हास्पिटल पाल्टेक्निक चौराहा पर मोहम्मद इकराम ने लोगों को सुझाव दिया।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...