Skip to main content

शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं -प्रशांत चंद्रा

              आजमगढ़ सेंट जेवियर्स स्कूल समेदा एव एलवल के प्रांगण में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया‌। छात्रों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में अनेक प्रकार के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक प्रशांतचंद्रा आवासीय प्रबंध निदेशक माननीय  अनिरुद्ध जयसवाल  ,प्रधानाचार्य विनंजय शर्मा जी, उप प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता राय  ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। 
     छात्रों के द्वारा शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर व फूल देकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
        विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने कहा कि" भारतीय संस्कृति में गुरु या शिक्षक को ऐसे प्रकाश के स्रोत के रूप में ग्रहण किया गया है जो ज्ञान की दीप्ति से अज्ञान के आवरण को दूर कर जीवन को सही मार्ग पर ले चलता है।     
   छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व प्यार अपने, कविताओं व विचारों के द्वारा मंच पर बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किए। इसके अलावा छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों के लिए कई प्रकार के गेम का आयोजन किया गया जिसमें रैंप वॉक ,बाल पास, डांस ,आदि जिसका छात्रों और शिक्षकों ने भरपूर आनंद लिया।  इस शिक्षक दिवस को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में भी बहुत ज्यादा जोश और उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्चों ने भी अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अनेक प्रकार के उपहार प्रदान किये। 
    इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने कहा" माँ जन्म देती है शिक्षक जीवन देता है। बिना शिक्षक के मनुष्य कभी पूर्ण नहीं हो सकता और ना ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। शिक्षक सच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं समाज में शिक्षक या गुरु का सम्मान इसलिए किया जाता है कि वह हमारे बच्चों को रास्ता दिखाते हैं उनका चरित्र निर्माण करते हैं और जीवन को बड़ी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए उन्हें तैयार करते हैं। " इस शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  प्रशांत चंद्रा  ने सभी शिक्षकों को उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया ।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय