आजमगढ़ राहुल नगर मड़या स्थित ग्रैंड एस आर होटल में अरोमा रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ पूजा पाठ कर शुरू हुआ । तत्पश्चात होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर सर्वेश राय छोटू ने कहा कि रेस्टोरेंट में सभी प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे रेस्टोरेंट में आराम पूर्वक आप बैठकर भोजन एवं नाश्ता कर सकेंगे जिसमें आपको आनंद एवं संतुष्टि प्रदान होगी। इस अवसर पर मैनेजर आस्था सिंह ने कहा कि होटल में सभी प्रकार की अच्छी सुविधा अच्छी क्वालिटी में मिलेगी जिससे किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस अवसर पर भाजपा के गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी सत्येंद्र राय , प्रकाश राय, दीपक राय, जगदंबा तिवारी, अशोक श्रीवास्तव ,सुधीर अग्रवाल, गुड्डू जायसवाल, रुद्रांश इत्यादि उपस्थित रहे
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...