आजमगढ़ शहर के चकखैरुलाह स्थित प्रभा ट्रैक्टरस शोरूम में मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर डीलरशिप का शुभारंभ कंपनी के सीनियर सेल्स नरेंद्र कुमार गुप्ता, पुष्कर पाली, राजीव सिंह, कुमार विशाल , राबिन त्यागी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार गुप्ता कहा कि अच्छी गुणवत्ता के कारण किसानो की पहली पंसद बनता जा रहा है।नया ट्रैक्टर 9500सुपर टार्क लॉन्चिंग हुई। जो 50 हॉर्स पावर में 225 एनम टार्क 2500 किलो लिफ्ट कैप सहित बहुत से नए फीचर जुड़े हुए हैं जिससे कम खर्चे में अधिक कार्य होंगे। जिससे किसान को बचत होगी वह लाभान्वित होगा। उन्होंने बताया मैसी फर्गुसन का 18 से लेकर 65 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर किसानों को उपलब्ध है ,जो भारत में कृषि एवं अन्य कार्यों में लगा हुआ है । इस अवसर पर 51टैक्टर की चाबी किसानों को देकर सम्मानित किया गया । सर्विस हेड हेड रोहन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ट्रैक्टर के सर्विस की अच्छी व्यवस्था है सभी पार्ट्स भी हमेशा उपलब्ध रहेंगे जिससे किसानों को परेशानी नहीं होगी। आए हुए सभी को अवधेश बरनवाल व अंकेश बरनवाल ने आभार व्यक्त किया कहा जो भी कंपनी की स्कीम होगी वह भी किसानों को मिलेगी।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...