चक खैरुल्लाह स्थित शिवा हुंडई कार के शोरूम में द आल न्यू वैन्यू कार की लांचिंग मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप कुमार सिंह, आइसीआइसीआई बैंक के रीजनल हेड जिम्मी कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शोरूम के जनरल मैनेजर अश्वनी उपाध्याय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए डीजल और पेट्रोल के तीन तरह के अलग-अलग क्षमता के इंजन की कारें हैं। यह सभी कार ग्राहकों को पसंद आएगी। इस कार में तीन तरह के इंजन हैं। इसमें 1200 सीसी पेट्रोल इंजन, एक हजार टर्बो पेट्रोल इंजन और 1500 सीसी डीजल इंजन शामिल हैं और यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम के साथ ही गाड़ी के डायमेंशन में वृद्धि की गयी है, इससे गाडी के केविन का स्पेश पहले से अधिक हो गया है। सिद्धार्थ विक्रम सिंह, जय कुमार, हनुमंत बहादुर सिंह, तालिब खान, राहुल सिंह, रविकांत मणि पांडेय, कमलेश यादव, नितेश सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...