आजमगढ दैनिक जागरण के अन्तराष्टिय सम्मान समारोह में प्रदेश के सैकड़ों डॉक्टर, मैनेजिंग डाइरेक्टर ,उद्यमी एवं समाजसेवी 16 नवम्बर को बैंकॉक मे सम्मानित होंगे जिसमे आजमगढ चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कुमार यादव सम्मानित होंगे। उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया एवं उनकी यात्रा मंगलमय हो। वह 14 नवम्बर को दिल्ली से बैंकॉक जाएंगे । वहां दो दिन प्रवास करेंगे एवं वहां की सभी गतिविधियों से अवगत होंगे ।तत्पश्चात उन्हें दैनिक जागरण अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह से सम्मानित किया जाएगा, वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा कार्य किए हैं ।बैंकॉक में मेदांता हॉस्पिटल वरिष्ठ कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ पद्म विभूषण डॉक्टर नरेश त्रेहान सभी को नई जानकारी देंगे । आजमगढ़ चिल्ड्रन हॉस्पिटल करतालपुर में जहां अच्छी संख्या में बच्चे स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं वहीं लोगों को रोजगार मिल रहा है। उनके साथ उत्तर प्रदेश बिहार एवं अन्य स्थान से गणमान्य व्यक्ति सम्मानित होंगे ।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...