आजमगढ़ आर के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सठियांव में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा में आसमा तस्नीम ने प्रथम, रीबा नसीम ने द्वितीय, एकता सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर के एन यादव एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और संस्थान के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम प्रकाश यादव ने इन सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और संस्थान से शिक्षा के क्षेत्र में जो भी मदद होगी वह की जाएगी जिससे इनका भविष्य उज्जवल हो सके, उक्त अवसर पर सभी शिक्षक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...