आजमगढ़ कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय में आचार्य नरेंद्र देव एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई I इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया I दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई I महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की I सहायक अधिष्ठाता छात्रः कल्याण डॉ अनिल कुमार सिंह ने आचार्य नरेंद्र देव के जीवन के अमूल्य योगदान एवं सरदार पटेल के विचारों को साझा किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी सह अधिष्ठाता एवं सह प्राध्यापक डॉ. विनय कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. रेनू गंगवार, डॉ. विजय लक्ष्मी राय, डॉ आकांक्षा तिवारी, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार , डॉ विनीत प्रताप सिंह, डॉ. विमलेश, डॉ संदीप पांडे, डॉ टी पांडिया राज डॉ मनीष कुमार डॉ आलोक कुमार पांडेय, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थति रहे l
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...