आजमगढ़ बूढ़नपुर छतौना मे स्व. विमला देवी के पति सुरेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की और भावुक होते हुए कहा कि विमला सिंह एक अच्छी ग्रहणी के साथ-साथ एक अध्यापिका भी थी जो बहुत ही सौम्या और सुशील स्वभाव की महिला थी क्षेत्र आज उनके व्यक्तित्व को याद कर रहा है वह हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी निष्ठा और सहनशीलता की मिसाल पूरा क्षेत्र देता है। समाजसेवी रमेश सिंह ने कहा कि वह केंद्रीय विद्यालय में अध्यापिका थी उनका जीवन शैक्षणिक कार्य में लग रहा वह समय से विद्यालय जाना और अनुशासन में रहकर बच्चों को अनुशासन की शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा पर भी जोर उन्होंने दिया उनके पढ़ाई हुए बच्चे आज नित उंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका अभाव हमेशा हम लोगों को खलता है ।आज से उनके परिवार के लोगों ने पहली पुण्य तिथि के अवसर पर एक संकल्प लिया है कि गरीबों को कंबल वितरण के साथ-साथ और भी जो मदद बन पड़ेगी हम देंगे ।गरीब बच्चियों की शादी विवाह से लेकर गरीब बच्चों की पढ़ाई में यह मेरा परिवार योगदान प्रदान करेगा। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह हरेंद्र सिंह, रमेश, नागेंद्र, राहुल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...