आजमगढ़ आरके आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक साप्ताहिक स्पोर्ट्स वीक का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना अनुशासन एवं शारीरिक मानसिक विकास को बढ़ावा देना था इसका उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम प्रकाश यादव ने किया उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेल जैसे वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन ,कैरम, क्रिकेट, खो खो, आदि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया समापन समारोह में विजेताओं को प्राचार्य डॉ केदारनाथ यादव एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों , निर्णायकों, शिक्षकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया
आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...