Skip to main content

मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में हुआ गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान

आजमगढ़ कंधरापुर स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की हीरक जयंती को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य  अतिथि उप्र चीनी मिल संघ के उप सभापति ऋषिकांत राय,विनोद राय  व सुनील राय ने 5 पौधरोपण किया   तत्पश्चात परिसर में स्थापित पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात मंच पर पहुंच मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ ही मालवीय जी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प चढ़ा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में  विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, मां सरस्वती की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आए हुए सभी अतिथियों का विद्यालय प्रधानाचार्य व प्रबंधक द्वारा अंगवस्त्रं और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प० महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।ऋषिकांत राय ने कहा कि जिस तरह ये विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है और यहां से पढ़े छात्र छात्राएं समाज की मुख्य धारा में अपनी सेवाएं दे रहे, मै इस विद्यालय के उज्वल भविष्य की कमाना करता हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता आर पी राय व संचालन प्रधानाचार्य रामाशीष चंद कन्नौजिया ने किया। विद्यालय के मैनेजर विनोद राय ने विद्यालय की 75 वीं वर्षगांठ पर आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम आज इस विद्यालय की हीरक जयंती मन रहे है। 13 अप्रैल 1950 को इसकी नींव स्व डॉ रामपति राय शर्मा द्वारा रखी गई। इस विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य यही रहा कि यहां के ग्रामीण क्षेत्र की बालक और बालिकाओं को शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना। आज यहां से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राएं आज देश के कोने कोने में अपनी विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अपनी सेवा दे चुके लोगों के साथ ही शिक्षा ग्रहण कर समाज में अपनी सेवा दे रहे लोगो को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्रं और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आद्या शंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, सुनील राय, प्रोे डॉ रामाश्रय शर्मा, प्रोफेसर डॉ रामप्रवेश सिंह एडवोकेट राजेंद्र राय, शिक्षक नेता बृजेश राय सहित बड़ी संख्या ने अभिभावक, ग्रामीण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय 

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।