आजमगढ़ अकबरपुर भीमबर स्थित रेनबो नेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारम्भ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आइएस सुनील कुमार धनवंता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर किया। चेयरमैन डा. जे. पी. पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। बच्चों ने गणेश वंदना, मां दुर्गा के गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्रियंका त्रिपाठी ने विद्यालय के उद्देश्यों लक्ष्यों वह शिक्षा पर केंद्रित वक्तव्य प्रस्तुत किया। डॉ अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक ,सुनील कुमार धनवंता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालय में हुए खेलकूद प्रतियोगिता, अंग्रेजी, निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिता में टॉपर बच्चों को पुरस्कृत किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरस्कार से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे आगे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की उत्सुकता होती है ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ध्रुव सिंह ,भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू ,श्रीकांत पांडे, श्रीधर पांडे ,संपूर्णानंद पांडे, शिवानंद पांडे रूद्रप्रकाश राय भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शक्ति श्रीवास्तव इत्यादि गणमान्य व्यक्ति छात्र-छात्राएं अभिभावक उपस्थित रहे
आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...