स्व. शोभनाथ वर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन किया।
बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए एवं मार्गदर्शन करने के लिए ए.डी.एम. गंभीर सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी जो आधुनिक यंत्र का प्रदर्शन किया वह सराहनीय है जिससे उत्साह बढ़ता है जिससे आगे बढ़ने का हौसला रहता है इस अवसर कमलेश पासवान (चेयरमैन नगर पालिका बिलरियागंज), ओम प्रकाश वर्मा डॉ. गोपाल पाण्डेय (सी.एम.ओ. परशुरामपुर), अशोक वर्मा , अद्या प्रसाद दुबे (तपेश्वरी देवी इ. कॉलेज के प्रवक्ता रसायन विज्ञान), चन्द्रभान यादव , रामपाल सिंह (नेता बी जे पी ), जयमंगल सिंह, रंजीत सिंह (ए.बी.वी.पी.), संतोष कुमार वर्मा (डायरेक्टर, आनन्द मेमोरियल एकेडमी), श्री श्यामकृष्ण नाथ तिवारी (प्रधानाचार्य) ,श्री विपिन बिहारी पाठक(स्टूडेंट काउंसलर ) , समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित हुए |