आजमगढ़ शहर के चक खैरुल्लाह स्थित प्रभा ट्रैक्टर द्वारा मैसी किसान बंधन स्कीम त्योहार सीजन में चल रही थी जिसमें ट्रैक्टर मालिकों को कुपन दिया जा रहा था जिसमें 70 से अधिक किसान ट्रैक्टर लिए थे उस स्कीम का बाबा विश्वनाथ गार्डन मे लकी ड्रा निकाला गया जिसमें प्रथम लकी ड्रा विजेता को 7235 का माडल का ट्रैक्टर सगड़ी तहसील के संदीप पासवान को मिला. अन्य विजेता को एलईडी,ट्रॉली बैग,इलेक्ट्रिक कैटल इत्यादि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डायरेक्टर अंकेश बरनवाल व कंपनी के अधिकारी दीप रंजन राय, पुष्कर वाली संतोष त्रिपाठी, कुमार विशाल, रोबिन ने कहा कि आजमगढ़ में किसानों के हित में इतना बड़ा आयोजन लाभदायक होगा. इस अवसर पर 21 किसानों को ट्रैक्टर की डिलीवरी भेजी गई,प्रॉपोराइटर अवधेश बरनवाल ने कहा की कंपनी जो स्कीम किसानों के होगी पारदर्शी तरीके से दी जाएगी. कंपनी के अधिकारियों:दिपक ने बताया कि मैंसी 15 हॉर्स पावर से लेकर 75 हॉर्सपावर तक के ट्रैक्टर बनती है जो सभी आधुनिक कृषि यंत्र को आसानी से चलाते हैं एवं निर्माण क्षेत्र के कार्य को भी सही ढंग से कम खर्चे में आसानी से करते हैं जिससे ट्रैक्टर मालिक हमेशा कम लागत में अधिक लाभ कमा कर खुशहाल रहते है.
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...