आजमगढ हाफिजपुर स्थित एसवीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य सम्मान एवं प्रेरणा समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य के यन पाठक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत एवं एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे सभी मंत्र मुग्ध हो गए. कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने शैक्षिक अनुभव साझा करते हुए गुरुजनों एवं अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...