आजमगढ़ बिलरियागंज रोड पटवध कौतुक शिव मंदिर परिसर में नवदिवसीय श्री मानस महायज्ञ एवं राम कथा में सुबह आचार्य श्रीकांत पांडे, आचार्य राहुल शास्त्री एवं अरुण तिवारी अन्य विद्वानों द्वारा हवन पूजन आयोजन संपन्न हुआ शाम को राम कथा कथावाचक ललित गिरी महाराज व शिव नरायण गीरि ने राम जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कथा के दौरान ललित गिरी महाराज ने बताया कि त्रेतायुग में जब अधर्म बढ़ गया और राक्षसों का अत्याचार चरम पर था, तब अयोध्या नगरी में राजा दशरथ के महल में भगवान श्रीराम का अवतार हुआ। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और मर्यादा की स्थापना का प्रतीक है। जैसे ही 12 बजे जन्मोत्सव का क्षण आया, मंदिर परिसर में शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया.