आजमगढ़ शक्तिपीठ माँ शीतला माता धाम में लगातार पांचवे दिन भव्य श्री राम कथा का आयोजन हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं कई बड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए, प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि कथा करवाना सबके भाग्य में नहीं होता है जब जीवन का पुण्य फल उदित होता है तो ऐसे अनुष्ठान आयोजित हो पाते हैं, और कथा करवाने से ख़ुद का कल्याण तो होता ही है पूरे क्षेत्र का कल्याण होता है , आज के व्यस्त और अर्थ युग में भी यदि शक्तिपीठ माँ शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी हर वर्ष ऐसे अनुष्ठान का आयोजन करवा पास रहे हैं तो मैं उनका हृदय से साधुवाद करता हूँ और कथा के आयोजन के उद्देश्य से उनका शक्तिपीठ माँ शीतला धाम आना हुआ और वो माँ का दर्शन पाके धन्य हो गए।
शक्तिपीठ माँ शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती डॉ. कंचन सिंह, कथा आयोजक प्रशांत सिंह रवि, श्रीमती पूजा सिंह, रीता सिंह, रितु सिंह पीठेश्वर संत लीलाराम दास जी, राजेश सिंह कल्लू , बालकरण यादव, उपाध्यक्ष भाजपा अवनीश मिश्रा, सौरभ बरनवाल भाजपा,