,आजमगढ़ देव ग्रुप आफ कंपनीज व तेजस कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन, प्रसिद्ध उद्योगपति और प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह चेवार पश्चिम की प्रथम पुण्यतिथि में उमड़ा जन सैलाब। स्व०नरेंद्र सिंह के पुत्र बंश बहादुर सिंह उर्फ बब्लू व देवब्रत सिंह उर्फ डब्लू तथा क्षेत्र के गण मान्य लोगों ने स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह के चित्र पर नम आंखों से माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वंशबहादुर सिंह उर्फ बब्लू तथा देवव्रत सिंह उर्फ डब्लू ने कहा कि मेरे पिता स्व् नरेंद्र सिंह का व्यक्तित्व अत्यंत विशाल था। पिता रुपी विशाल वट वृक्ष का साया हट जाने से हम सभी परिवार तथा क्षेत्र के लोग अपने आप को कमजोर तथा असहज महसूस कर रहे हैं ।मेरे पिता का गांव की मिट्टी तथा गांव के लोगों से बड़ा लगाव था। वह यहां के लोगों से अपार प्रेम करते थे।लोगों की भावनाओं का आदर करते थे।भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह जी बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे।वह गरीबों के मसीहा थे। आपका आशीर्वाद एवं स्नेह अविस्मरणीय है। उनके जाने से एक अपूरणीय क्षति हुई है। हम उन्हें नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मे बंश बहादुर सिंह उर्फ बब्लू सिंह,देवव्रत सिंह उर्फ डब्लू सिंह,श्रीकांत सिंह,दीपक सिंह,स्वास्तिक सिंह,तेजश सिंह,आयुष सिंह,अनय सिंह,ईशान सिंह,वैदिक सिंह,पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह,विधायक बेचई सरोज, नगेन्द्र सिंह एडवोकेट, उमाशंकर मिश्र दुर्गा प्रेस,विजय सोनकर, चेयरमैन लालगंज प्रतिनिधि शरद यादव,ओमप्रकाश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह, इन्द्राज चौहान तथा बहुत बड़ी संख्या में सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...