आजमगढ़ : विद्यांतर इंटरनेशनल स्कूल पटवध मे विज्ञान प्रदर्शनी बाल मेला एवं परीक्षा फल का वितरण किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा का सराहना किया का । बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के माडलों को देखा एवं बच्चों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। कक्षा 9 व 10 के बच्चों ने सोलर सिस्टम की सराहना की। बच्चों ने स्मार्ट सिटी,इंडिया का नक्शा,वॉटर टैंक,ट्रैफिक रूल आदि का विस्तार से अभिभावकों को बताया किया। डायरेक्टर विपिन राय ने स्कूल के टॉपर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि सामाजिक एवं अच्छा संस्कार भी ग्रहण करें जिससे वह सफल नागरिक होकर सेवा कर सके . स्कूल के प्रिंसिपल बीनू जॉन आए हुए सभी को प्रति आभार व्यक्त किया
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...