आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र केआनंद मेमोरियल अकादमी द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नामवर सिंह व हीरालाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर नामवर सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है उसके बाद जो बच्चे मुख्य परीक्षा के अतिरिक्त
शिक्षा , खेल एवं अन्य प्रतियोगिता के गतिविधियों भाग लिए थे अच्छा परिणाम लाए थे उन्हें गोल्ड,सिल्वर, रजत पदक देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डायरेक्ट संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों खेल, डांस,आर्ट, इत्यादि क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं जिससे उनकी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी जिससे उन्हें देश एवं विदेश में रोजगार मिलेगा एवं अपना व्यवसाय भी चुनकर देश को आगे बढ़ाएंगे इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका आशा वर्मा कहा कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए जिससे वह आगे बढ़ेंगे उन्हें अपने से बड़ों का अनुकरण कर अच्छे रास्ते पर चलें. प्रधानाचार्य श्याम कृष्णा तिवारी ने आए हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए कामना किए