Skip to main content

नियम से चलने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है – पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज








आजमगढ़ हरसिंहपुर जीयनपुर क्षेत्र के हरसिंहपुर स्थित शक्तिपीठ मां श्री शीतला धाम में आयोजित भव्य श्रीराम कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा का वाचन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति जीवन में नियमों का पालन करता है, वही सच्चे अर्थों में सफल हो पाता है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रकृति नियम से चलती है—सूर्य का उदय, चंद्रमा का परिवर्तन, दिन-रात और शुक्ल-कृष्ण पक्ष सब नियमों के कारण ही होते हैं।
महाराज श्री ने कहा कि भारत की भूमि अत्यंत पवित्र है और यहां जन्म लेना बड़े सौभाग्य की बात है। इस भूमि पर भक्ति, भजन और यज्ञ की परंपरा सदियों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान और भक्त के बीच केवल भक्ति का ही संबंध होता है। जिस व्यक्ति की भगवान और सत्कर्मों में जितनी श्रद्धा होती है, उसका उतना ही कल्याण होता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को दूसरों की चिंता करने से पहले स्वयं के जीवन पर विचार करना चाहिए और भगवान की शरण में जाना चाहिए। कथा श्रवण से मनुष्य का मन शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। स्नान से शरीर की बाहरी शुद्धि होती है, जबकि धर्मपूर्वक अर्जित अन्न ग्रहण करने से मन की शुद्धि होती है।
प्रेमभूषण जी महाराज ने गुरु तत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु बनाया नहीं जाता, बल्कि गुरु तत्व की उपस्थिति से गुरु प्राप्त होते हैं। मनुष्य को उसी से मंत्र दीक्षा लेनी चाहिए, जिसके मार्गदर्शन में वह जीवन भर चल सके। उन्होंने कहा कि सत्य शाश्वत है और कभी-कभी कड़वा भी होता है, लेकिन वही जीवन के लिए सबसे अधिक लाभदायक होता है।
कथा के दौरान उन्होंने सुंदरकांड, लंकाकांड और श्रीराम के राज्याभिषेक से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब मन में कोई शुभ संकल्प आए तो उसे तुरंत पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि टालने से अवसर निकल जाता है। सत्कर्म और परमार्थ के कार्यों को कभी टालना नहीं चाहिए।
महाराज श्री ने कहा कि कलियुग में दान सबसे बड़ा धर्म है। हमें चींटियों को दाना, पक्षियों को जल और जरूरतमंदों को अन्नदान करने की आदत बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त कभी आडंबर नहीं करता, बल्कि विनम्रता के साथ सभी से प्रेम बांटता है।
कथा के अंत में महाराज श्री ने कई सुमधुर भजनों का गायन किया, जिससे कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भक्ति भाव में झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
इस दौरान कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर शक्तिपीठ माँ शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, डॉ. कंचन सिंह, कथा आयोजक प्रशांत सिंह रवि, पूजा सिंह, पीठेश्वर संत लीलाराम दास जी, राजेश सिंह कल्लू, बालकरण यादव, प्रदेश के कैबिनेट परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख अजमतगढ़ मनीष मिश्रा पिंटू, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, मऊ की पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, प्रमुख प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह मिंटू (हरैया), पूर्व विधायक सगड़ी वंदना सिंह,भाजपा उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, हेमंत मिश्रा, ग्राम प्रधान सुभाष यादव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय