Skip to main content

सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने की आवश्यकता है

आजमगढ "ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज सेवा समिति, आजमगढ़" के तत्वावधान में नेहरू हाल में  होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संरक्षक श्री विश्वनाथ राय एवं अध्यक्ष श्री आर.पी. राय, रंजन राय गुलाब राय,ऋषिकेश राय  द्वारा किया गया, जिसकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने न केवल अपने विचार व्यक्त किए, बल्कि सांस्कृतिक रंग भी बिखेरा विनोद राय दीपक राय प्रबंधक तथा डायट प्राचार्य  अमरनाथ राय ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा और कार्यक्रम में आनंद का विशेष संचार हुआ।
समारोह को पूर्व मऊ जिलापंचायत अध्यक्ष  मनोज राय,भाजपा पूर्वअध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश राय, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री, मुक्तिनाथ राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश राय, शैलेश राय, स्वर्गीय शिक्षक नेता पंचानन राय की पुत्री सुश्री विनीता राय, विनोद राय, दिनेश राय हिंदु युवावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ. राकेश राय, डा  पंकज राय, तथा संगठन के मंत्री श्री गुलाब राय ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपने उद्बोधन दिए। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, समाज के पूर्वजों एवं महान व्यक्तियों द्वारा किए गए प्रेरणादायक कार्यों का उल्लेख करते हुए उनसे सीख लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू तब सामने आया जब पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश राय ने ब्रह्मभोज के नाम पर होने वाले अत्यधिक खर्च और दिखावे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई परिवार इस परंपरा के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं, यहां तक कि उन्हें अपनी जमीन तक बेचनी पड़ती है। उन्होंने ब्रह्मभोज को सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन दिया। यह प्रस्ताव कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा गया। समारोह का संचालन कुशलतापूर्वक श्रीमती स्नेहलता राय एवं श्री रंजन राय द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावशाली बनाए रखा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आर पी राय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया इस अवसर पर रजनीश राय,अनिल राय मनीष राय सौरभ राय, सूरज प्रकाश राय ,  सोनू राय प्रदुमन राय कमलेश राय, जवाहिर राय,संतोष राय,राजेश राय,सूरज राय,प्रमुख रूप से उपस्थित थे।गायक अनुपम राय उर्फ गुड्डू ने गीतों के माध्यम से शमां बांधते हुए सबका मनोरंजन किया ।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय 

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।