Skip to main content

रमा हास्पिटल में 74 महिलाओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

आजमगढ़। रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर हरिवंशपुर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क कैम्प का आयोजन डा खूशबू सिंह की देखरेख में किया गया। 
    रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर की एमडी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डा खुशबू सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु रमा हास्पिटल का यह निःशुल्क शिविर हर माह की पहली मंगलवार को लगाया जाता है। शिविर में 74 मरीजों का परीक्षण किया गया। रमा हास्पिटल का उद्देश्य है कि शिविर के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हो ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का भविष्य सुरक्षित रहें। गर्भवती महिलाओ को सलाह देते हुए कहाकि बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को धूप से बचना चाहिए। तेज धूप से जच्चा-बच्चा दोनो को खतरा हो सकता है। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। बाहर निकलने से पहले पानी उबाल कर पिये और तन को अच्छी तरह से ढ़क लें।  मौसम में फास्ट फूड व मसालेदार चीजों से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होने मरीज व उनके परिजनां को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि खुले में शौच करना रोग को दावत देना हैं इसलिए खुले में शौच न करें। 
रमा हास्पिटल के डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में प्रत्येक माह की पहली मंगलवार को गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ डा खुशबू सिंह द्वारा आगे भी किया जायेगा, जिसमे दवाओं का वितरण भी होगा अधिक से अधिक महिलाएं पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाये।

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय 

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।