Skip to main content

सोमनाथ’, मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु।



आजमगढ़ आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की ओर से श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अंश  का स्वागत ढोल नगाड़े एवं पुष्प वर्षा के साथ हुइ। सोमनाथ जी का दर्शन-पूजन  सायं 5:30 बजे  सुलभ हुआ।
बेंगलुरू से आए स्वामी प्रकाशानंद जी की अगुवाई में ज्योतिर्लिंग का दर्शन कटरा-सब्जी मंडी स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में कराया गया।
आस्था और उल्लास के बीच जैसे ही विशेष ज्योतिर्लिंग पूजन का समापन हुआ, वैसे ही आरती की लौ को अपने माथे से स्पर्श कराने की होड़ लग गई। परिसर ऊं नम: शिवाय और हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजित हो उठा।
बैंगलुरू से दी आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के वेदाचार्यों व स्वामी प्रकाशानंद जी परिसर में पांच बजे पवित्र अंश के साथ पहुंचे। जहां पर दी आर्ट ऑफ लिविंग आजमगढ़ परिवार की सदस्य किरन दीदी व प्रीति रुंगटा जी के साथ विनय प्रकाश सहित अन्य लोगों ने सोमनाथ जी एवं स्वामीजी और शिष्यों का भव्य स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर गाजे बाजे के साथ किया।
दी आर्ट ऑफ लिविंग व गणमान्य सदस्यों ने सोमनाथ जी को विद्यालय के सभागार में जय-जय कार और जयघोष के साथ श्रद्धापूर्वक व्यास पीठ तक पहुंचाए। तदोपरांत आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर रवींद्रनाथ बरनवाल ने व्यास पीठ पर उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुए सोमनाथ जी ज्योतिर्लिंग पर प्रकाश डाला।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजा व पंचद्रव्य से अभिषेक किया गया और शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ हुआ। उसके बाद आरती उतारी गई।
विनय प्रकाश गुप्त ने श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर दर्शन करने का आह्वान किया। फिर पवित्र अंश का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीष मांगा। यह सिलसिला सायंकाल 7.30 बजे तक चलता रहा। 
इस मौके पर ज्वांइट कमिश्नर रामबाबू, अशोक खण्डेलिया, सुनीत, इन्दु भूषण अग्रवाल, अजय सिंह, सौरभ, खेमराज अग्रवाल, अंकुर, सोहन, संकेत केसरवानी, हरिशंकर , आशीष टंडन, आस्था टंडन एवं श्रीमती सुधा जी , आदि अन्य तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

बच्चों को देश हित के लिए शारीरिक विकास आवश्यक - शिवम तिवारी

आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक  सत्य प्रकाश तिवारी  द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...

टॉपर बच्चों को प्रशास्त्री पत्र देकर किया गया सम्मानित -अशोक श्रीवास्तव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ, मुस्तफाबाद, आजमगढ़ में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्लेग्रुप से नौंवीं तथा ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड तथा प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल से किया गया। स्कूल के निदेशक श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि वार्षिक रिपोर्ट कार्ड छात्रों का साल भर का परिणाम होता है इसी से उनको आगे की कक्षा में जाने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी छात्रा-छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की कक्षा में मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विषय के अध्यापक सूर्यमन राम ने किया। अंत में स्कूल के उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ई-शान परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय