Skip to main content

चिल्ड्रेन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक



आजमगढ़ , विगत वर्षों की गौरवशाली परंपरा को बदस्तूर जारी रखते हुए एक बार फिर जनपद के ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्थान चिल्ड्रेन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं की चमक बिखेरी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में विद्यालय की कृतिका त्रिपाठी ने 98% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त करके सबको गर्वान्वित कर दिया। ज्ञातव्य है कि इस वर्ष 248 विद्यार्थी दसवीं कक्षा के लिए पंजीकृत थे और सभी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। अंशुमान सिंह ने 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान और अंशिका यादव ने 96.2%. अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 26 विद्यार्थी जहाँ 90% से अधिक अंक पाने में सफल रहे, वहीं 98 विद्यार्थी 80% से अधिक, 148 विद्यार्थी 70% से अधिक और 194 विद्यार्थी 60% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए।
विषयवार अधिकतम अंक प्राप्त करने में भी विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। अंग्रेजी में नंदिनी गोंड ने 98 अंक. हिंदी में कृतिका त्रिपाठी ने 99 अंक, गणित में सुमंत सिंह ने 96 अंक, विज्ञान में कृतिका त्रिपाठी ने 98 अंक, सामाजिक विज्ञान में कृतिका त्रिपाठी और अंशुमान सिंह ने 98 अंक और इनफार्मेशन टेक्नॉलॉजी में आदित्य यादव ने 100 अंक हासिल करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, उप प्रबंधक श्री वेदांत त्रिपाठी, शैक्षणिक सलाहकार श्री एस.पी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्षा सुश्री नियति त्रिपाठी और प्राचार्या श्रीमती सपना सिंह ने परीक्षा परिणामों पर संतोष जताया। उन लोगों ने विद्यार्थियों की स्वर्णिम सफलता के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की शुभकामना दी।

प्राचार्या श्रीमती सपना सिंह

Popular posts from this blog

ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में धूम धाम से मनाया गया आजादी का उत्सव

आजमगढ़ ई-शान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद मे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। छात्रांे ने राष्ट्रगान गाया और अपने-अपने हाउस में खड़े छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डा0 भक्तवत्सल रहे। छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीतों से दर्शको का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक  अशोक कुमार श्रीवास्तव जी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर विचार व्यक्त करते हुये छात्रों को आजादी के महत्व को समझा कर उसे आत्मसात करने एवं अनुशासन का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने को कहा तथा उप-निदेशक श्री दिव्यांश श्रीवास्तव जी ने अपने वक्तव्य में कहा हर व्यक्ति को अपने कार्य के प्रति शत-प्रतिशत जागते रहना चाहिये, वही उसकी देश भक्ति है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविन्द्र श्रीवास्तव जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति ईमानदार तथा कर्मनिष्ठ होना चाहिए। अन्त में स्कूल के उप-...

उत्कर्ष सिंह की सफलता पर खुशी का माहौल

आजमगढ़ शहर के रैदोपुर निवासी डॉक्टर आर बी सिंह के सुपुत्र उत्कर्ष सिंह सिंह अपने प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 10 तक ज्योति निकेतन स्कूल एटलस पोखरा आजमगढ़ से इंटरमीडिएट की शिक्षा विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज दिल्ली के उपरांत एमबीबीएस में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में दाखिला लिए ।जिसमें अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं ।उसके बाद उन्होंने उसके बाद एमएस एमडी करने के लिए अच्छी प्लानिंग बनाकर मेहनत से तैयारी की ,जिससे नीट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट लखनऊ में एमडी एनेस्थीसिया में प्रवेश मिला। उनके इस खुशी से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष सिंह ने बताया कि अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्लानिंग बनाकर एकाग्रचित होकर अध्ययन किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी इसके लिए अच्छे गुरु जन का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद है  उनकी इस सफलता पर दोस्त मित्र सगे संबंधियों के बधाई बधाई दे रहे हैं कि आगे और अच्छा करें। रिपोर्ट  सत्यम राय 

विज़डम इंटरनेशनल स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़ विज़डम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हृदय से मनाया गया।  कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जो अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान की अनोखी अभिव्यक्ति थी। दिन की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और विभिन्न छात्र गतिविधियाँ हुईं, जिन्होंने शिक्षकों की अमूल्य भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: *प्रबंधक  उमेश चौहान, प्रधानाचार्य  ग्लेन रॉनसन डिसूज़ा, उपप्रधानाचार्य  मनोज कुमार पांडेय, पी.आर.ओ.  अरुण चौहान, एनीमेटर , अमित सिंह, समन्वयक  नीति मिश्रा, कु. दीप्टि राय और  प्रियंका मिश्रा।