आजमगढ़ कंधरापुर क्षेत्र के मीरिया स्थित दुग्ध डेरी श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था का लोकार्पण कल दिनांक 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जिसके लिए शासन प्रशासन द्वारा जोर-जोर से तैयारी हो रही है लोकार्पण स्थल से 200 मीटर दूर हेलीपैड बना रहा है 300 मीटर दूर जनसभा स्थल के लिए टेंट लग रहे हैं जो उसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगे कार्य तेजी से चल रहा है साफ सफाई के लिए जिले के आठ से अधिक ब्लॉक के कर्मचारी लगे हुए हैं जिसकी तैयारी के लिए जिला अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग बड़े अधिकारी उप जिलाधिकारी,एडवो पंचायत कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए पिच रोड बन रहा है वहीं बिजली व्यवस्था के लिए बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी लगे हुए है .जिला अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग बड़े अधिकारी उप जिलाधिकारी,एडवो पंचायत इत्यादि अधिकारी कार्यक्रम स्थल रहे.कार्यक्रम के आगमन को लेकर कुछ रोड भी बंद रहेगा श्रीनगर से सर्विस लेन सेहदा से जाने वाला रोड 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात बाधित रहेगा. सभी विद्यालय बंद रहेंगे.
आजमगढ़ सिधारी स्थित S.N.R.D.पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वीरसपूतों व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया, बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गानों पर डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोहित किया तो वही कुछ बच्चो ने भाषण,गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने बच्चों को देश हित के लिए अच्छे शिक्षा संस्कार को ग्रहण करने के लिए वचनबद्ध कराया शारीरिक विकास के लिए प्रेरित करते हुए समस्त अभिभावकों व छात्र-छात्राओं संग विद्यालय के समस्त अध्यापक,अध्यापिकाओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व सभी को मिष्ठान वितरण कराया* । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता जनार्दन गौतम संग राकेश यादव विनय गिरी,आकाश,हर्षदीप,चिराग,रचित डीपी,सरवन,प्रदीप,मुकेश,अब्दुल मन्नान,सुनीता मीणा,उजमा, नेहा, शिवांशी, सोनाली सुजाता, श्वेता, रिय...